दोस्तों आप सभी ने कुछ ऐसे जगहों के बारे में सुना ही होगा जो दो बड़े जल के समूहों को एक संकरे रास्ते से जोड़ता हो और उसमे से जलमार्ग द्वारा आवागमन होता हो, जी हाँ आज हम विश्व के कुछ ऐसे ही प्रमुख जगहों के बारे में आपको बतायेंगे जिन्हे जलसंधि (Strait) कहा जाता है। जलसंधि या जलसंयोगी या जलडमरू पानी के ऐसे तंग मार्ग को कहते हैं जो दो बड़े पानी के समूहों को जोड़ता हो और जिसमें से नौकाएँ गुज़रकर एक बड़े जलाशय से दूसरे बड़े जलाशय तक जा सकें। इसका भौगोलिक आकार अक्सर डमरू के जैसा होता है, जिसके दो बड़े जलीय भागों के मध्य में जलसंधि होती है, इसलिये इसे जलडमरूमध्य भी कहते हैं। विश्व की प्रमुख जलसंधियों के बारे में नीचे दिया गया हैं - मलक्का जलसंधि - मलक्का जलडमरूमध्य या मलक्का जलसंधि का संकरा भाग पानी का एक संकीर्ण खिंचाव है, जो 580 मील (930 किमी) लंबाई में मलय प्रायद्वीप (प्रायद्वीपीय मलेशिया) और इंडोनेशियाई के सुमात्रा द्वीप के बीच स्थित हैं। यह हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के बीच मुख्य शिपिंग चैनल के रूप में, दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण शिपिंग लेन में से एक है। इसका नाम...
Edutechcp पर पाएं education news, study material और technology tips – students के लिए एक complete learning hub।