-: वायुमंडल की संरचना :- (Atmospheric Structure) वायुमंडल की संरचना को मुख्य रूप से पांच भागों में समझा जा सकता है। यह 5 भाग इसकी परतों के रूप में विभाजित होते है। वायुमंडल में पांच विभिन्न प्रकार की परतें पाई जाती हैं, जिनके आधार पर इसको वर्गीकृत किया गया है। ब्रह्मांड अनंत है और इसमें वायुमंडल एक छोटा सा भाग है। आओ इसका वर्णन देखते हैं। क्षोभ मंडल (Troposphere) - यह पृथ्वी की ऊंचाई से लगभग 18 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तृत है। और वायुमंडल में सबसे निचली परत शोभ मंडल ही है। इसकी ऊंचाई ध्रुव पर तो 8 किलोमीटर के आसपास तथा विषुवत रेखा पर लगभग 18 किलोमीटर के आसपास है। क्षोभ मंडल में तापमान में गिरावट लगभग प्रति 165 मीटर की ऊंचाई पर 1 डिग्री सेंटीग्रेड तक होती है। अथवा 1 किलोमीटर की ऊंचाई पर लगभग 6.4 डिग्री की गिरावट देखने को मिलती है। सभी वायुमंडलीय जो घटनाएं होती है- (जैसे - बादल का बनना, आंधी का चलना, वर्षा का होना आदि।) इसी मंडल में संपन्न होती है। इस मंडल के विभिन्न नाम है - संवहन मंडल (क्योंकि संवहन धाराएं इस मंडल की सीमा तक सीमित रहती है, इसलिए...
Edutechcp पर पाएं education news, study material और technology tips – students के लिए एक complete learning hub।