मिस्त्र के स्वेज नहर में लगा जाम खुल चुका है । लाल सागर और भूमध्य सागर के बीच मौजूद इस छोटे लेकिन बेहद महत्वपूर्ण जलमार्ग में एवर गिवन नाम का शिप तिरछा होकर फंस गया था और जिससे सात दिनों तक मार्ग बंद था । इस मार्ग के बंद होने के चलते नहर के दोनों छोर पर सैकड़ों जहाज और फंस गए थे । स्वेज नहर में 23 मार्च से फंसा था जहाज । मिस्त्र में एक हफ्ते से स्वेज नहर में फंसे जहाज को हटा दिया गया । इस जहाज का नाम 'एमवी एवर गिवेन' था, जो 400 मीटर लंबा और 59 मीटर चौड़ा था । एक हफ्ते तक स्वेज नहर में जहाज के अटकने से कम से ककम 367 जहाज फंस गए थे । इन जहाजों पर क्रूड ऑयल से लेकर मवेशियों के खाने तक का सामान जा रहा था । रास्ता खुलने से ये जहाज यहां से निकल सके । तेज हवा की वजह से घूम गया था यह जहाज । एमवी एवर गिवेन जहाज दुनिया का सबसे बड़ा मालवाहक जहाज है । ये चीन से नीदरलैंड के पोर्ट रोटेरडम जा रहा था । तभी रास्ते में स्वेज नहर में जहाज घूम गया और अटक गया । इससे नहर का रास्ता ब्लॉक हो गया । मिस्त्र के अधिकारियों ने न्यूज एजेंस...
Edutechcp पर पाएं education news, study material और technology tips – students के लिए एक complete learning hub।