सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Famous places of The world लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अटल बिहारी वाजपेयी

विश्व के प्रसिद्ध स्थल एवं वर्णन

-: विश्व के प्रसिद्ध स्थल :- (Famous places of The world) वाइट सैंडल - यह अमेरिका (यू एस ए) में स्थित है। अमेरिका ने जुलाई 1945 ईस्वी में पहला नाभिकीय विस्फोट यहीं पर किया था। बिलिंग्स गेट - यह लंदन के अंदर हैं और विश्व विख्यात मछली बाजार यहीं पर है। स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी - अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्थित है। इसकी डिजाइन मूर्तिकार " फ्रेडरिक ऑगस्ट बर्थोल्डी " ने तैयार की थी। इस मूर्ति का जो टाइटल है, वह है - 'लिबर्टी एनलाइटिंग द वर्ल्ड' । इस प्रतिमा के मुकुट पर या ताज पर सात नुकीली आकृतियां बनी हुई है, जो विश्व के सातों महाद्वीपों को दर्शाती है। इसकी ऊंचाई 151 फुट 1 इंच है। यह मूर्ति मुख्य रूप से स्वतंत्रता का प्रतीक मानी जाती है। अमेरिका ने इसे आधिकारिक रूप से स्वीकृति 28 अक्टूबर, 1886 को दी। रेड स्क्वायर - रूस के क्रेमलिन नामक स्थान पर बना हुआ यह एक प्रसिद्ध स्थल है, जहां पर लेनिन की समाधि बनी हुई है। एलिसी पैलेस - यह फ्रांस में है। यहां पर फ्रांस के राष्ट्रपति का सरकारी आवास स्थित है। लापनॉर - यह चीन में स्थित है। चीन का प्रमुख परमाणु स्थान यहीं पर है। यह सीक्यांग मर...