सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

पहला चंद्रयान अभियान लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

अटल बिहारी वाजपेयी

चंद्रयान - I (भारत की चंद्रमा की ओर यात्रा)

- :  चंद्रयान - I :-  चंद्रमा के लिए भारत का पहला मिशन चंद्रयान - I के नाम से जाना गया, चुँकी इसका नाम चंद्रयान फर्स्ट नहीं था। यह चंद्रयान के नाम से ही जाना जाता था लेकिन इसके बाद चंद्रयान-2 मिशन छोड़ा गया जिसकी वजह से इसे चंद्रयान फर्स्ट के नाम से जाना जाने लगा। यह एक मानवरहित यान था। यह विश्व  के देशों के द्वारा भेजे गए यानों में 68 वाँ चंद्रमा पर जाने का मिशन था। भारत ने अपने इस पहले चंद्रयान प्रक्षेपण में 32 मीटर व्यास के एक विशाल एंटीना का प्रयोग किया, जो की कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से 40 किलोमीटर की दूरी पर बयालालू में स्थापित किया गया।  इस चंद्रयान - I का प्रक्षेपण श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से किया गया। इसको भारतीय अनुसंधान केंद्र ने ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण वाहन (पीएसएलवी सी 11) के द्वारा प्रक्षेपित किया। पहला चंद्रयान अभियान सोवियत संघ के द्वारा जनवरी 1959 में भेजा गया। दूसरा चंद्रयान अभियान अमेरिका के द्वारा मार्च 1959 में भेजा गया। भारत छठा ऐसा देश है , जो इस उपग्रह को भेजने में सक्षम हुआ है। भारत के इस मिशन की शुरुआत 22 अक्टूबर 2008 ...