हेलमेट का मतलब हैं सिरस्त्राण अर्थात् सिर को बचाने वाला। ऐसा माना जाता हैं कि सिरस्त्राण सबसे पहले मेसाोपोटामिया की सभ्यता से जुड़े सैनिकों ने पहने थे। ईसा से लगभग 1000 साल पहले सैनिकों ने चमड़े और धातु के बने टोपे पहनने शुरू किये थे ताकि पत्थरों, डंडो और तलवारों के वार से बचा जा सके । वैसे तो इसके पहले इंसान ने छाते के रूप में सिर को पानी और धूप से बचाने का इंतजाम किया था। हेलमेट एक सुरक्षात्मक सामग्री का एक रूप है जो चोटों से सिर की रक्षा के लिए पहना जाता है। अधिक विशेष रूप से, एक हेलमेट मानव मस्तिष्क की रक्षा करने में खोपड़ी की सहायता करता है। सिर पर हेलमेट कितना जरूरी होता है ये तब पता चलता है जब हम सड़क पर किसी हादसे का शिकार हो जाते हैं। हेलमेट का इस्तेमाल हमारी ज़िंदगी का एक सबसे अहम हिस्सा है। क्रिकेट उन कई खेलों में है, जहां हेलमेट का इस्तेमाल होता है । आज से 3 दशक पहले तक क्रिकेटर हेलमेट पहनके बल्लेबाजी नहीं करते थे। क्रिकेट में सबसे पहले हेलमेट पहनने की शुरुआत 17 मार्च, 1978 को ग्राहम नील यालेप ने वेस्ट...
Edutechcp पर पाएं education news, study material और technology tips – students के लिए एक complete learning hub।