पदम पुरस्कार भारत रत्न के बाद देश में दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार पदम पुरस्कार है । भारत रत्न व पदम पुरस्कारों की शुरुआत 1954 ईस्वी से की गई। पहले पद्म पुरस्कारों को निम्न नामों से जाना जाता था। पहला वर्ग दूसरा वर्ग तीसरा वर्ग नये नाम इस प्रकार से हैं जो कि 8 जनवरी 1955 से लागू हुए - पदम विभूषण पदम भूषण पदम श्री इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। इन पुरस्कारों को भारत के राष्ट्रपति द्वारा एक समारोह में सम्मानित किया जाता है, जो हर साल मार्च या अप्रैल के आस-पास राष्ट्रपति भवन में आयोजित किया जाता हैं। 2021 के लिए पदम पुरस्कारों की घोषणा 26 जनवरी 2021 को की गई। इस बार भारत रत्न किसी भी व्यक्ति को नहीं दिया गया। पदम पुरस्कारों में कुल 119 पुरस्कार दिए गए, जिनमें से 7 पदम विभूषण और 10 पदम भूषण तथा 102 पदम श्री पुरस्कार दिये गए। इन पुरस्कारों में 19 महिलाएं और 10 विदेशी भी शामिल है साथ में एक ट्रांसजेंडर भी इसमें शामिल है। 16 लोगों को इसमें मरणोपरांत यह पुरस्कार दिया गया। आइए देखते हैं पदम पुर...
Edutechcp पर पाएं education news, study material और technology tips – students के लिए एक complete learning hub।