दोस्तों आप सभी ने कुछ ऐसे जगहों के बारे में सुना ही होगा जो दो बड़े जल के समूहों को एक संकरे रास्ते से जोड़ता हो और उसमे से जलमार्ग द्वारा आवागमन होता हो, जी हाँ आज हम विश्व के कुछ ऐसे ही प्रमुख जगहों के बारे में आपको बतायेंगे जिन्हे जलसंधि (Strait) कहा जाता है।
विश्व की प्रमुख जलसंधियों के बारे में नीचे दिया गया हैं -
मलक्का जलसंधि -
मलक्का जलडमरूमध्य या मलक्का जलसंधि का संकरा भाग पानी का एक संकीर्ण खिंचाव है, जो 580 मील (930 किमी) लंबाई में मलय प्रायद्वीप (प्रायद्वीपीय मलेशिया) और इंडोनेशियाई के सुमात्रा द्वीप के बीच स्थित हैं। यह हिंद महासागर और प्रशांत महासागर के बीच मुख्य शिपिंग चैनल के रूप में, दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण शिपिंग लेन में से एक है। इसका नाम मलक्का सल्तनत के नाम पर रखा गया है, जो 1400 और 1511 के बीच इस द्वीपसमूह पर शासन करता था, जिसके प्रशासन का केंद्र मलेशिया के आधुनिक राज्य मलाका में स्थित था।
सुन्दा जलसन्धि -
सुन्दा जलसन्धि इण्डोनेशिया के सुमात्रा द्वीप और जावा द्वीप के बीच की जलसन्धि है। इसके द्वारा जावा सागर को हिन्द महासागर से जोड़ा जाता है। इसका नाम पश्चिम जावा द्वीप के सुन्दा समुदाय पर पड़ा है। यह अपने न्यूनतम चौड़ाई पर केवल 24 किमी. है और इसमें कई छोटे टापू व द्वीप स्थित हैं। यह अपने पश्चिमी छोर पर बहुत गहरी है लेकिन इसके पूर्वी अंत पर गहराई केवल 20 मीटर तक आ जाती है। इस कम गहराई और समुद्र सतह से नीचे कई रेतीले टीलों की उपस्थिति से यह बड़ी नौकाओं के लिए बहुत ख़तरनाक माना जाता है। इस कारण से समुद्री जहाज़ इस जलसन्धि की बजाय मलक्का जलसन्धि का मार्ग अपनाते हैं।
पाक जलसंधि (Palk Strait) भारत के तमिल नाडु राज्य और श्री लंका के उत्तरी प्रान्त के जाफना ज़िले के बीच में स्थित एक जलसंधि है। यह जलसंधि पूर्वोत्तर में पाक खाड़ी को दक्षिणपश्चिम में मन्नार की खाड़ी से जोड़ती है। इसमें न्यूनतम गहराई 9.1 मीटर से कम है और यह जलसंधि 64 से 137 किमी चौड़ी तथा 136 किमी लम्बी है। इसमें कई नदीयाँ बहती है, जिसमें वैगई नदी शामिल है। पाक जलसंधि के दक्षिणी छोर पर प्रसिद्ध राम सेतु स्थित है। हिन्दू मान्यता के अनुसार त्रेता युग में भगवान श्रीराम ने अपनी वानर सेना के साथ इस पुल का निर्माण किया था और लंका में रावण का वध करके माता सीता को ले आए थे।[1][2]


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Plz don't enter any spam link in the comment box.