धातुओं से संबंधित विभिन्न तथ्य एवं उनकी विवेचना
- सोने(GOLD) को धातुओं के राजा के रूप में जाना जाता है।
- पृथ्वी के केंद्र में सबसे अधिक पाई जाने वाली धातु निकेल है।
👉 स्टैनस सल्फाइड (SnS2 इसको मोसाइक गोल्ड(mosaic gold) के रूप में जाना जाता है। इसका उपयोग पेंट के रूप में किया जाता है।
- शल्य क्रिया में पट्टियों के रूप में कैलशियम सल्फेट का उपयोग किया जाता है।
😛😛 आतिशबाजी के समय हरा और लाल रंग दिखाई देता है इसका मुख्य कारण बेरियम और स्ट्रॉन्शियम धातु है, जिनकी उपस्थिति के कारण क्रमशः हरा व लाल चटक रंग दिखाई पड़ता है।
- कोबाल्ट के समस्थानिकों का उपयोग कैंसर के इलाज में किया जाता है।
👉 कमरे के तापमान पर द्रव अवस्था में रहने वाली धातु का नाम गैलियम है।
- पोटेशियम कार्बोनेट (K2CO3) को पर्ल एश(Pearl Ash) के रूप में भी जाना जाता है।
😗 टीन की अधिक मात्रा वाले काँसा को श्वेत या सफेद काँसा के रूप में जाना जाता है।
😑 जिंक फॉस्फाइड का उपयोग चूहों के विष के रूप में किया जाता है।
- सिल्वर क्लोराइड (AgCl) को हॉर्न सिल्वर के रूप में जाना जाता है। जिसका उपयोग फोटो क्रोमेटिक कांच बनाने के लिए किया जाता है।
- सिल्वर आयोडाइड का उपयोग कृत्रिम रूप से वर्षा करने के लिए किया जाता है।
सिल्वर ब्रोमाइड (AgBr) का उपयोग मुख्य रूप से फोटोग्राफी में होता है।
👉 सोने को कठोर बनाने के लिए उसमें तांबा या फिर चांदी मिलाई जाती है। शुद्ध सोने 24 कैरेट का होता है। आभूषण बनाने के लिए 22 कैरेट वाले सोने का उपयोग किया जाता है।
- झूठा सोना या बेवकूफों का सोना के रूप में आयरन पायराइट्स (FeS2) को जाना जाता है।
- प्लेटीएम धातु को सफेद सोने के रूप में जाना जाता है।
Q. ऐसी धातु जो क्विक सिल्वर के नाम से जानी जाती है वह हैं - पारा।
- लेड ऑक्साइड को लीथार्ज के रूप में जाना जाता है।
हरा कशिश या हरा थोथा [Green Vitriol] -
फेरस सल्फेट (FeSO4 .7H2O) को हरा थोथा के नाम से जाना जाता है। इसे रोमन विट्रियोल भी कहा जाता है।
- उजला थोथा [White Vitriol] के रूप में जिंक सल्फेट (ZnSO4 .7H2O) को जाना जाता हैं।
👉 नीले थोथा [Blue Vitriol] को कॉपर सल्फेट (CuSO4 .5H2O) के रूप में जाना जाता है। जिसे तूतिया भी कहा जाता है।
- लाल थोथा [Red Vitriol] कोबाल्ट सल्फेट (CoSO4 .7H2O) होता है।
बोरेक्स जिसे सुहागा के रूप में जाना जाता हैं, का रासायनिक नाम है सोडियम टेट्राबोरेट (Na₂[B₄O₅(OH)₄]·8H₂O)।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Plz don't enter any spam link in the comment box.