1. अंग -
उतरी बिहार का आधुनिक मुंगेर तथा भागलपुर जिला इसके अंतर्गत आता था।
राजधानी - चम्पा (प्राचीन नाम मालिनी)।
2. मगध -
वर्तमान पटना और गया का क्षेत्र।
राजधानी - गिरिब्रज/राजगृह।
यह 16 महाजनपदों में सर्वधिक शक्तिशाली साम्राज्य था।
3. काशी -
आधुनिक बनारस और उसके आसपास के क्षेत्र।
राजधानी - वाराणसी (वाराणसी वरुणा एवं. असी नदियों के मध्य स्थित है इसलिए इसका नाम वाराणसी पड़ा)।
4. कोशल -
वर्त्तमान अवध का क्षेत्र इसके अंतर्गत आता था।
राजधानी - श्रावस्ती/अयोध्या।
5. वज्जि -
वज्जि आठ जनों का संघ था। इनमें विदेह, लिच्छवि, कत्रिक एवं वृज्जि महत्वपूर्ण थे।
राजधानी - विदेह एवं मिथिला।
राजधानी (लिच्छवियों की) - वैशाली।
6. मल्ल -
आधुनिक देवरिया एवं गोरखपुर क्षेत्र में स्थित मल्ल दो भागों में बंटा था।
एक की राजधानी - कुशावती अथवा कुशीनगर [महात्मा बुद्ध का महापरिनिर्वाण (मृत्यु)]।
दूसरी की राजधानी - पावापुरी [महावीर को निर्वाण (मृत्यु)]।
7. चेदि -
वर्तमान में उत्तर प्रदेश के अंदर बुंदेलखंड वाला स्थान है।
राजधानी - शक्तिमती ।
8. वत्स -
यमुना के किनारे स्थित वत्स महाजनपद आज का इलाहाबाद (अब प्रयागराज) के आस-पास का क्षेत्र था।
राजधानी - कौशाम्बी।
9. कुरु -
आज का दिल्ली, मेरठ और हरियाणा के कुछ क्षेत्र उस समय का कुरु महाजनपद था।
राजधनी - इंद्रप्रस्थ (जिसका उल्लेख महाभारत में भी हैं)।
10. पांचाल -
यह वर्तमान बरेली, बदायूँ, फर्रूखाबाद (उत्तर प्रदेश) का क्षेत्र था।
गंगा नदी इस महाजनपद को दो भागों (उत्तरी पांचाल तथा दक्षिणी पांचाल) में बांटती है।
उतरी पांचाल की राजधानी - अहिच्छत्र।
दक्षिणी पांचाल की राजधानी - कांपिल्य।
11. मत्स्य -
राजधानी - विराटनगर (एक वर्ष का अज्ञातवास पांडवों ने इसी विराटनगर में गुजारा)।
12. शूरसेन -
शूरसेन महाजनपद का विस्तार आधुनिक मथुरा के आस-पास था।
राजधानी - मथुरा।
13. अश्मक -
राजधानी - पोतन/पोटली।
यह दक्षिण में गोदावरी नदी के तट पर बसा एकमात्र महाजनपद था।
14. अवन्ति -
यह वर्तमान मालवा (मध्य प्रदेश) का क्षेत्र था।
यह महाजनपद दो भागों (उतरी अवन्ति एवं दक्षिणी अवन्ति) में बँटा हुआ था।
उत्तरी अवन्ति की राजधानी - उज्जैन।
दक्षिणी अवन्ति की राजधानी - महिष्मति।
15. कम्बोज -
16. गन्धार -
यह वर्तमान में पाकिस्तान के रावलपिंडी और पेशावर के क्षेत्र थे।
राजधानी - तक्षशिला।
तक्षशिला - ये विश्वविद्यालय भी था।
वर्तमान भारत -



Kya likha h guruji
जवाब देंहटाएंVery helpful information 👍
जवाब देंहटाएं